है याद मुझे मेरा बचपन ,
हर चीज़ सुहानी लगती थी |
हम खेल करें जिस आँगन मैं ,
चिड़ियाँ दाना वहीँ चुगती थी ||
जब रंग बिरंगे पंखों को ,
तितलियाँ फैलाया करती थी |
दोडें बच्चे उनके पीछे ,
वो नाच नचाया करती थी ||
बौराई डालों के नीचे,
घर खूब बनाये मिटटी के |
हँस - हँस के बच्चों के संग मैं ,
कोयल भी गाया करती थी ||
जब धूप खिले घर आगन मैं ,
वो डाल ही छाया करती थी |
मुझको परियों के गीत सुना ,
दादी सुलाया करती थी ||
था रंग भरा कितना बचपन,
अब जीवन क्यों नीरस है बना |
आपस मैं लड़ - लड़ के मानव ,
मानव से क्यों दानव है बना ||
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने विज्ञापन मे चेहरा नहीँ दिखाने के लिये कहा तो केजरीवाल आजकल पिछवाडा दिखा रहे है!! अब सीधे विज्ञापन पे आता हूँ: नमस्कार...
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने विज्ञापन मे चेहरा नहीँ दिखाने के लिये कहा तो केजरीवाल आजकल पिछवाडा दिखा रहे है!! अब सीधे विज्ञापन पे आता हूँ: नमस्कार...
-
सुनो!! अब 12 बजने वाले है अपना नाटक बंद कर दो और हाँ वो मेरे जूते तुमने जो आज जबरदस्ती उतारे थे कहाँ रख दिए है? सुबे ढूंढने में परेशनि ह...
-
खाली यूं ही न...बबाल कर खुद से भी कभी... सवाल कर अपना दुश्मन ...खुद ही न बन बात कर ज़रा... जुबां सम्भाल कर तू!!...दलों के दलदल मे न...
No comments:
Post a Comment