तुम न आये ...
ज्योति जलाये सारी रैन जगे,
प्रीतम अबतक घर ना आये |
पतिंगा आये जल मर जाये ,
कबसे हैं मेरे नैन जगे ||
ज्योति जलाये ....
कोई उनके पास तो जाए ,
उनको अपने साथ ले आये |
बीती जाये सारी उमरिया ,
चलते - चलते पाँव थके ||
ज्योति जलाये .....
कब तक तू मुझको तडपाये ,
बैठे हैं हम आश लगाये |
बिखर गया अब मेरा आसरा ,
राह मैं तेरी नैन लगे ||
ज्योति जलाये ......
प्रीतम अब तुम जब आओगे ,
अँधियारा सब घर पाओगे |
सूना घर का आँगन होगा ,
बीती रात पर हम ना जगे ||
ज्योति जलाये सारी रैन जगे
Tuesday, November 23, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने विज्ञापन मे चेहरा नहीँ दिखाने के लिये कहा तो केजरीवाल आजकल पिछवाडा दिखा रहे है!! अब सीधे विज्ञापन पे आता हूँ: नमस्कार...
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने विज्ञापन मे चेहरा नहीँ दिखाने के लिये कहा तो केजरीवाल आजकल पिछवाडा दिखा रहे है!! अब सीधे विज्ञापन पे आता हूँ: नमस्कार...
-
सुनो!! अब 12 बजने वाले है अपना नाटक बंद कर दो और हाँ वो मेरे जूते तुमने जो आज जबरदस्ती उतारे थे कहाँ रख दिए है? सुबे ढूंढने में परेशनि ह...
-
खाली यूं ही न...बबाल कर खुद से भी कभी... सवाल कर अपना दुश्मन ...खुद ही न बन बात कर ज़रा... जुबां सम्भाल कर तू!!...दलों के दलदल मे न...
No comments:
Post a Comment