सभी देशवासियों एवम् मित्रों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें!!
मैंने गुलाम भारत को तो देखा नहीं हाँ किताबों, किस्सों कहानियो में जरूर पढ़ा है जो पढ़ने व् सुनने के बाद लगता है की तब बोलने लिखने की आजादी नहीं रही होगी।
मैं जिस भारत में पैदा हुआ वो जवान भी था और आजाद भी!!
जब तक स्कूल में था 15 अगस्त का आगाज सुबह की प्रभात फेरी से आरम्भ होकर मौज़ मस्ती खेल कूद व् मिस्ठान वितरण पर समाप्त होता था। हमें इसदिन का वर्षभर इन्तजार रहता था।

लेकिन जब बड़ा हुआ तो समझ आया की किस आजादी का जश्न मनाते थे हम?
आज लगता है की आजादी मिली किसको?
पुलिस को: जो सरे आम किसी भी गरीब दबे कुचलों को लहूलुहान कर सकती है।
नेताओं को: जो जनता को लूट खसूट कर मनमाने काम कर सकेँ और अपनी जेबें भर सकें
उद्योगपतियों को: जो देश पर अपनी मनमानी थोप सकें जिसके आधार पर गरीब के निवाले की कीमत निर्धारित हो सके।
या उनको जो धार्मिक उन्माद पैदा कर आपस में लडाने का खेल खेल सकें।
कुछ बुनियादी बिसमताएँ रही है इनसे इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन आजादी किसको मिली ये अब भी यक्ष प्रश्न है।
मुझे अब भी लगता है की अगर गुलाम भी होते तो परिस्थितियाँ कुछ अधिक भिन्न नहीं होती हाँ सिर्फ अंतर ये होता आज खुद के लोग देश लूट रहे है तब दुसरे लूट रहे होते!!

नोट: ये लेखक के अपने विचार हैं इसका किसी व्यक्ति विशेष अथवा दल विशेष से कोई लेना देना नहीं है अगर ऐसा पाया जाता है तो ये सिर्फ संयोग मात्र है।...टी टी
No comments:
Post a Comment